Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
खेल-जगत

कोरोना की वजह से IPL 2020 से पहले शुरू किए ट्रेनिंग कैंप हुए रद, घर लौटेंगे खिलाड़ी

कोरोना के कारण आइपीएल के 13वें सत्र को 15 अप्रैल तक स्थगित किए जाने के बाद लीग की आठों फ्रेंचाइजियों ने टूर्नामेंट से पहले के अपने कैंप आगामी सूचना तक रद कर दिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को अपना अभ्यास शिविर रद कर दिया जो 21 मार्च से शुरू होना था। तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने शिविर पहले ही रद कर दिए थे।

आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘सभी की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर 21 मार्च से शुरू होने वाला आरसीबी अभ्यास शिविर आगामी सूचना तक रद कर दिया गया है। हम सभी से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करके सुरक्षित रहने का अनुरोध करते हैं।’ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं। वहीं, तीन बार की विजेता सीएसके ने शनिवार को ही शिविर स्थगित कर दिया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धौनी चेन्नई से रवाना हो गए थे।

सीएसके ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

आइपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोरोना से लड़ने के लिए लोगों से सभी तरह की सावधानी बरतने की अपील की है। फ्रेंचाइजी ने ट्विटर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने कहा, ‘जब आप खेलते हैं तो खेलिए, काम करते हैं तो काम करिए। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा है। कोरेना से लड़ने के लिए सभी सावधानियां बरतें।’

धौनी और रैना ने छोड़ी चेन्नई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बल्लेबाज सुरेश रैना ने सीएसके ट्रेनिंग कैंप को छोड़ दिया है और वे अपने घर रवाना हो गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लगे सीएसके के ट्रेनिंग कैंप को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सभी टीमों के विदेशी खिलाड़ियों ने भी भारत छोड़ने का फैसला किया है। यहां तक कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बिना वनडे सीरीज खेले भारत से रवाना हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!