Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

रोजाना एक हरे सेब का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

अगर आप रोजाना एक हरे सेब का सेवन करते हैं तो यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने से लेकर भूख में सुधार तक, विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। इसका कारण है कि यह प्रोटीन और फाइबर जैसे खनिजों समेत कई आवश्यक विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर हरे सेब को आप सलाद और स्मूदी में शामिल करके नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं।

कम करता है टाइप 2 मधुमेह का खतरा
हरे सेब में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो टाइप 2 मधुमेह से बचाने में मदद कर सकते हैं।इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन और फ्रुक्टोज शर्करा के अवशोषण को धीमा कर देता है।इसके परिणामस्वरूप फ्रुक्टोज रक्त में धीरे-धीरे जाता है और रक्त शर्करा को जल्दी से नहीं बढ़ाता है।हरे सेब में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड होता है, जिससे मधुमेह के खतरे को रोकने या कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को डिटॉक्स करने में है सहायक
हरे सेब में अच्छी-खासी मात्रा में फाइबर होता है। इस वजह से इसका रस लीवर, किडनी और पाचन तंत्र को विषाक्त पदार्थों और हानिकारक तत्वों से मुक्त रखने में मदद कर सकता है।फाइबर की मौजूदगी यह भी सुनिश्चित करती है कि आप कब्ज की समस्या से मुक्त रहें। इसके जूस में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री कोलन कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है।

वजन घटाने के लिए खाएं हरा सेब
हरे सेब का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि यह फ्लेवोनोइड्स, फाइबर, कैरोटीनॉयड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यूज को कम करते हैं, जिससे वजन कम होता है। एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग किसी भी रूप में हरे सेब का सेवन करते हैं, उनका वजन बढऩे की संभावना हरा सेब न खाने वाल की तुलना में 30 प्रतिशत कम होती है।

सूजन को सुधारने में है कारगर
हरे सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी खुराक होती है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाली गठिया जैसी सूजन से बचाने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि ऐसी सूजन संबंधी स्थितियों से पीडि़त वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी डाइट में हरे सेब का जूस शामिल करना लाभदायक हो सकता है।इसके अतिरिक्त हरे सेब का सेवन हृदय रोगों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।

झुर्रियों, महीन रेखाओं और काले धब्बों से दिलाता है छुटकारा
हरे सेब में मौजूद विटामिन- ए, विटामिन- सी और फिनोल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट समय से पहले बुढ़ापा रोकने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। शरीर में मौजूद मुक्त कणों के कारण झुर्रियां, महीन रेखाएं और काले धब्बे जल्दी दिखने लगते हैं।एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हरे सेब का नियमित सेवन करने से शरीर को इन मुक्त कणों से लडऩे या इसे बेहतर तरीके से खत्म करने में मदद मिल सकती है और आप इन समस्याओं से ग्रसित नहीं होते।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *