Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डचमोली

एयर चीफ मार्शल ने किए श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम के दर्शन

बदरीनाथ धाम/ केदारनाथ धाम। भारतीय वायु सेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज प्रात: साढे आठ बजे भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किये, तथा उसके बाद वह श्री केदारनाथ दर्शन हेतु रवाना हुए तथा साढे दस बजे पूर्वाह्न बाबा केदार के दर्शन किये। उनके साथ पारिवारिक जन तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। एयर चीफ मार्शल बदरीनाथ आर्मी हैलीपेड से प्रात: 8.15 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। तथा सवा दस बजे पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की। तथा भगवान केदारनाथ जी के दर्शन को पहुंचे। भगवान केदारनाथ जी का रूद्राभिषेक पूजा की।

इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने एयर चीफ मार्शल को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद अंगवस्त्र, भस्म,‌रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला सहित तीर्थयात्री एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। इससे पूर्व एयर चीफ मार्शल ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा वेदपाठ पूजा में शामिल हुए। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल सहित वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न करायी। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल ने देश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने कल शुक्रवार शाम श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में दर्शन किये आज बदरीनाथ धाम दर्शन को आये। बदरीनाथ मंदिर परिसर में एयर चीफ मार्शल 45 मिनट तक रहे इसके बाद केदारनाथ दर्शन को रवाना हुए। पूजा दर्शन हेतु केदारनाथ धाम में सवा घंटा तक मौजूद रहे। बताया कि इस दौरान उन्होंने सभी का धन्यवाद किया तथा बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर फोटो भी खिंचवाई।

इस अवसर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, केदार सिंह रावत, अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, कुलानंद पंत विकास सनवाल, दीपक सयाना, योगेंद्र नेगी, हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!