Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी : इस सर्दी में भी बाबा के दर्शन को नंगे पांव रहते हैं श्रद्धालु

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार। उत्तराखंड के उच्च हिमालय में लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ि‍यों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में एक बार फिर हिमपात हुआ। यहां दो इंच तक बर्फ जमी हुई है। भक्‍तों में आस्‍था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस सर्दी में भी श्रद्धालु नंगे पांव रहते हैं। बता दें कि रविवार को भी धाम में बर्फ गिरी थी। मौसम में आए बदलाव से धामों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला मंगलवार को भी बना रहेगा। वहीं, आज मसूरी में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। सुबह तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, चारधाम यात्रा जारी है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ रही है। मौसम में आया बदलाव श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है। इन दिनों बदरीनाथ धाम में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे है, वहीं अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस है। जबकि केदारनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और अधिकतम छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। सुबह-शाम पाला जमने से वाहनों के लिए भी दिक्कत बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि धाम में तीन हजार तक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। यदि संख्या बढ़ी तो यात्रियों को जोशीमठ में ठहराया जाएगा।

केदारनाथ में अलाव की व्यवस्था न होने से यात्री नाराज

केदारनाथ में यात्रियों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। इससे यात्रियों में नाराजगी है। भोपाल से आए नारंग पटेल ने बताया कि केदारनाथ में सुबह ठंडी हवा के बीच यात्री कतार में खड़े रहते हैं। वहां अलाव तक नहीं जलाए जा रहे। दिल्ली के बसंत विहार से आए अभिमन्यु भी कहते हैं कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी के एस पुष्पवाण ने बताया कि मामले से नगर पंचायत को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही यात्रियों की परेशानी दूर कर दी जाएगी।

तप्तकुंड में शुरू हुआ स्नान

बदरीनाथ धाम में अब श्रद्धालु तप्तकुंड के स्नान कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से इस कुंड में स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। श्रद्धालु तप्तकुंड के गरम पानी स्नान के बाद ही पूजा के लिए मंदिर जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!