Breaking News :
>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्यसभा में भाजपा नौ सीटों पर जीत के साथ और मजबूत, कांग्रेस अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार। राज्यसभा की नौ सीटों पर जीत के साथ उच्च सदन में भाजपा और मजबूत हो गई है। उच्च सदन में पार्टी की सदस्य संख्या 92 पर पहुंच गई है। इसी के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के खाते में कुल 104 सीटें हो गई हैं। दूसरी ओर, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस उच्च सदन में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। दो और सीटें गंवाकर कांग्रेस की सदस्य संख्या 38 रह गई है।

 भाजपा के सभी  नौ प्रत्याशी प्रत्याशी निर्विरोध

242 सदस्यीय उच्च सदन में उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए चुनाव हुआ है। सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख बीतने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का एलान किया गया। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के नौ प्रत्याशी चुने गए हैं। इनमें तीन सीटें पहले से भाजपा के खाते में थीं और छह नई सीटें पार्टी की झोली में आई हैं। इन छह में से दो सीटें कांग्रेस और तीन समाजवादी पार्टी के खाते में थीं। बहुजन समाज पार्टी ने भी एक सीट गंवाई है।

इनका हुआ चयन

उत्तर प्रदेश से चयनित लोगों में भाजपा के हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह, गीता शाक्य, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के रामगोपाल वर्मा और बसपा के रामजी गौतम भी निर्विरोध चुने गए। उत्तराखंड से भाजपा के नरेश बंसल को निर्विरोध चुना गया। सदस्यों का चयन 25 नवंबर, 2020 से 24 नवंबर, 2026 तक के लिए हुआ है।

सीटों का गणित

  • 242 है उच्च सदन में सीटों की संख्या
  • 92 की सदस्य संख्या पर पहुंची भाजपा
  • 104 हो गई है राजग की सदस्य संख्या
  •  38 के सबसे निचले स्तर पर आई कांग्रेस

राजग की ताकत बढ़ी

नई परिस्थिति में भाजपा के लिए राज्यसभा में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराना थोड़ा और आसान हो गया है। 242 सदस्यीय उच्च सदन में राजग के सदस्यों की संख्या 104 हो गई है। उसे चार नामित सदस्यों का भी समर्थन आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण विधेयकों पर उसे अन्नाद्रमुक, बीजद, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस का भी साथ मिल सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!