Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए कांग्रेस ने तेज किया अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। कांग्रेस प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान तेजी से चलाएगी। अभियान को 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। चुनावी राज्य होने के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड के लिए नामित चुनाव अधिकारी व सांसद जी.सी. चंद्रशेखर और सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक ने बुधवार को सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सदस्यता अभियान को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के बारे में आवश्यक जानकारी दी।

कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी जीसी चंद्रशेखर ने मतदान के बारे में जिलाध्यक्षों व प्रदेश अध्यक्ष से फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों के साथ अलग से बैठक भी की। आत्मविश्वास से लबरेज जिलाध्यक्षों ने मतदान के रुझान को पार्टी के पक्ष में बताया। जिलाध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ भी उन्होंने अलग से बैठक की। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों ने पार्टी के पक्ष में अच्छा मतदान होने की जानकारी दी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

कांग्रेस ने सांगठनिक चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सांसद जी.सी. चंद्रशेखर व जयशंकर पाठक ने सभी जिलाध्यक्षों से सदस्यता अभियान को तेजी से पूरा करने की अपेक्षा की। उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान के विभिन्न पहलुओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। सांसद जी.सी. चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके माध्यम से कम समय में अधिक संख्या में व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। साथ ही फर्जी सदस्यता पंजीकरण से बचा जा सकता है। पार्टी सदस्यों का डाटा तैयार करेगी। चुनाव के समय इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं पर पार्टी को घर-घर पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

डिजिटाइजेशन वर्तमान युग की आवश्यकता : प्रीतम सिंह

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डिजिटाइजेशन वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अब यह तकनीक गांव-गांव तक पहुंच गई है। दूरदराज पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है। इन क्षेत्रों में पुराने तरीके से सदस्यता अभियान जारी रखा जा सकता है। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को 31 मार्च के बाद भी जारी रखने की पैरवी की। बैठक में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी एवं जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

बूथ स्तर पर 100 सदस्य बनाएंगे : गणेश गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश का पहला राज्य है, जिसने मात्र तीन महीने के भीतर दो लाख सदस्य बनाए और 10 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न आनुषंगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!