Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत पर बोला हमला, कहा- “कांग्रेस ने ही फेक वीडियो बनाया, अब उसका कर रहे प्रचार”

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत के पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आरोप लगाने और इसका वीडियो जारी होने के मामले पर कड़ी प्रतिक्रया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही फेक वीडियो बनाया है। अब उसका प्रचार कर रहे हैं। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। यह बात उन्होंने हल्द्वानी में मीडिया से रूबरू होकर कही। वह चम्पावत में हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में घायल का हालचाल जानने पहुंचे थे।

कल बुधवार शाम मुख्यमंत्री धामी चम्पावत हादसे में घायल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हादसे की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। इसी बीच मीडया ने हरीश रावत द्वारा पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी व उसका वीडियो वायरल करने के संबंध में उनसे सवाल किया। इस पर सीएम बाेले कांग्रेस अपनी हार सामने देख रही है। इसलिए ईवीएम तो कभी पोस्टल बैलेट को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है। उन्होंने हरीश रावत का नाम लिए बगैर कहा कि वह केवल केवल फेस सेविंग के लिए ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस की हार होगी तो उसे कैसे ढंका जा सके। भाजपा का अपने 60 पार के नारे को सच साबित करने जा रही है

विदित रहे कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर एक कथित आर्मी सेंटर में मतदान पर सवाल खड़े किए। साथ ही निर्वाचन आयोग से इसका संज्ञान लेने की अपेक्षा की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक कथित आर्मी सेंटर में एक ही व्यक्ति सभी मतों को टिक करने के साथ ही हस्ताक्षर भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!