Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड कांग्रेस EVM की सुरक्षा को लेकर चिंतिन, स्ट्रांग रूम की करेगी निगरानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, देहरादून। प्रदेश में मतगणना 10 मार्च को होनी है। कांग्रेस 14 फरवरी को मतदान के बाद से ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है। साथ ही ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी पार्टी ने चिंता जताई है। कांग्रेस प्रदेश में ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर आशंकित है। पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को मतगणना होने तक ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम की निरंतर निगरानी करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के ट्रेक रिकार्ड को देखकर यह कदम उठाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि मतदान के बाद बूथ स्तर से प्राप्त फीडबैक से पार्टी में उत्साह है। मतदाताओं ने पार्टी को भरपूर प्यार दिया है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। इस कारण भाजपा के विधायक, मंत्री भितरघात की बात कर रहे हैं। यह चुनाव कांग्रेस से बढ़कर जनता ने मजबूती से लड़ा है, ताकि प्रदेश में गड्ढा पैदा करने वाली सरकार दोबारा सत्ता में न आए।

कांग्रेस पर हार के डर से दावत देने को लेकर भाजपा के हमले के जवाब में उन्होंने कहा कि दावत जीतने वाले देते हैं। भाजपा की ये सोच है तो वह कामना करते हैं कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी होने से चुनाव में उनकी अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही, लेकिन पूरे पांच साल वह क्षेत्र की जनता के बीच ही रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी व उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने सिर्फ दो महीने पहले क्षेत्र की सुध ली।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन की मौजूदा व्यवस्था के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में विधानसभा सीट कम नहीं हों, इसके लिए संविधान में संशोधन होना चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने एम्स ऋषिकेश में नियुक्तियों में गड़बड़ी प्रकरण की जांच की मांग की। गोदियाल ने कहा कि नियुक्तियां रद होनी चाहिए। इनमें राज्य के निवासियों को प्राथमिकता से सेवायोजित किया जाए।

कांग्रेस के प्रदेश मुखिया ने उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा से 70 प्रचारकों के जाने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का विश्वास नहीं है। उत्तराखंड में दूसरों के नाम पर वोट मांगने वाले उत्तरप्रदेश में वैतरणी पार लगाने जा रहे हैं। इससे भाजपा की असली स्थिति का पता चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के व्यक्तियों की घर वापसी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। पत्र में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र एवं रोजगार के लिए गए व्यक्ति फंसे हुए हैं। उनके स्वजन चिंतित हैं और यूक्रेन से उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। यह केंद्र व राज्य की सरकार का नैतिक दायित्व है, लेकिन दोनों सरकारों के स्तर से भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!