Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दावे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तंज, कहा- “उनकी खुशी थोड़े दिनों की”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस नेता हरीश रावत की खुशी कुछ ही दिनों की है। इसमें कहीं कोई संशय नहीं है कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है। मंगलवार को एक बयान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरीश रावत के बयान बार-बार बदलते रहते हैं। वह कभी कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। कभी वह कहते हैं कि अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

विधानसभा चुनाव की व्यस्तता से निबटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के फीडबैक का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व कैबिनेट मंत्री रावत मंगलवार को महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ डिफेंस कालोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे और फिर उनके साथ चुनाव को लेकर मंथन किया। इस मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर भी साझा की गईं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से मुलाकात में मतदान को लेकर मिले फीडबैक पर चर्चा की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्ष में राज्य में हुए विकास कार्यों पर जनता-जनार्दन ने भाजपा को समर्थन दिया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने भी त्रिवेंद्र से विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की थी।

हार से भयभीत कांग्रेसियों की बढ़ी घबराहट’ : विनय गोयल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत की नींबू पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद हार से भयभीत हो रहे कांग्रेसियों के जी की मिचलाहट हरदा द्वारा नींबू चटाने के बाद भी शांत नहीं हुई। उल्टे घबराहट और बढ़ गई है। उन्हें हार का भय और ज्यादा सताने लगा है। गोयल ने कहा कि कांग्रेस का रूदाली गैंग भी सक्रिय होकर रूदन अभ्यास करने लगा है। अभी तक तो केवल ईवीएम पर अंगुली उठाने का अभ्यास किया जा रहा था, किंतु अब पोस्टल व सर्विस बैलेट पर भी अंगुली उठाई जा रही है। चुनाव आयोग और ईवीएम की निगरानी कर रहे प्रशासन, सैनिकों एवं सुरक्षा बलों की सत्यनिष्ठा पर भी कांग्रेस संदेह व्यक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास करना और उन पर अंगुली उठाना कांग्रेस का नित्य कर्म हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!