Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

झारखंड में मिली कामयाबी पर कांग्रेसी नेताओं ने बांटी मिठाई

झारखंड में महागठबंधन को मिली कामयाबी पर प्रदेश कांग्रेस ने जमकर जश्न मनाया। कांग्रेसी नेताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने झारखंड में महागठबंधन की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए झारखंड के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई दी। वहीं, भाजपा कार्यालय में सन्‍नाटा नजर आया। वहां न तो कोई खास हलचल नजर आई और न पार्टी की ओर से कोई बयान ही जारी किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि इस जीत से यह साफ होता है कि देश की जनता आक्रोशित हैं और बदलाव चाहती है। आज तमाम उद्योग धंधे व व्यापार ठप पड़े हैं या घाटे में जा रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर हैं। महंगाई आसमान छू रही है। देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। महिला आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। छात्रों पर अनावश्यक बल प्रयोग किया जा रहा है। जिस तरह से लोकतंत्र एवं संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

 

प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी ही भाजपा को महंगी पड़ी है। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डॉ. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, संजय पालीवाल, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली, लखपत बुटोला, राजेश शर्मा, परिणीता बडोनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, अजय सिंह, नवीन पयाल, सुनित सिंह राठौर, महेश जोशी, ताहिर अली, इलियास अंसारी, राजेंद्र सिह चौहान, राजेश चमोली आदि मौजूद रहे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में नहीं दिखी हलचल

झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार की पीड़ा का अहसास प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी नजर आया। वहां न तो कोई खास हलचल नजर आई और न पार्टी की ओर से कोई बयान ही जारी किया। हालांकि, देर शाम संपर्क करने पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि झारखंड के मामले की समीक्षा हो रही है। जनादेश का भाजपा सम्मान करती है।

भाजपा नेताओं की नजर भी सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई थी। हालांकि, शुरुआत से ही अन्य दलों के बढ़त लेने के कारण उनमें मायूसी का आलम भी देखा गया। यही कारण भी रहा कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोई खास हलचल नजर नहीं आई और वहां सामान्य दिनों जैसी स्थिति रही।

देर शाम संपर्क करने पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.भसीन ने कहा कि झारखंड में भाजपा के मत प्रतिशत में इजाफा हुआ है। ये बात अलग है कि वहां पार्टी सत्ता में नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि झारखंड में जो जनादेश आया है, उसका भाजपा सम्मान करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!