Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंमनोरंजन

मुख्यमंत्री ने किया रमेश भट्ट के वीडियो गीत का लोकार्पण – गीत के माध्यम से 6 मिनट में होंगे दिव्य देवभूमि के दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 23 दिसम्बर, 2019(सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट की एक सुंदर प्रस्तुति “जै जै हो देवभूमि” उत्तराखंडी वीडियो ‘जै जै हो देवभूमि’ को रिलीज किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत श्री रमेश भट्ट को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए राज्य के प्रति उनके लगाव एवं समर्पण की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में छिपी प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किये जाने के प्रयास किये जाने चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जागर गायिका पद्म श्री बसंती बिष्ट, शिक्षक प्रोफेसर के.डी. सिंह आदि को सम्मानित भी किया गया।

“सिर्फ 6 मिनट में देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रस्तुत करने का प्रयास श्री रमेश भट्ट ने अपने इस वीडियो गीत में किया है। उनका यह प्रयास उत्तराखण्ड को नई पहचान दिलाने में मददगार होगा। इस वीडियो गीत के माध्यम हम समूचे उत्तराखण्ड का सिंहावलोकन कर सकते हैं। यह गीत प्राकृतिक सौन्दर्य एवं सांस्कृतिक विरासत व लोक संस्कृति को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा। उनकी भावनायें उत्तराखण्ड से जुड़ी हैं, उनके इस गीत में गीत संगीत अभिनय की व्यापक झलक मिलती है।”………..मुख्यमंत्री


विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल तथा सांसद श्री अजय भट्ट ने भी श्री रमेश भट्ट के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है। यह वीडियो देश व दुनिया के लोगों को उत्तराखण्ड आने का भी आमन्त्रण देता है।
श्री रमेश भट्ट के गुरू श्री के.डी. सिंह ने कहा कि इस अवसर पर उन्हें सम्मान देकर श्री भट्ट ने गुरू शिष्य परम्परा को जीवन्तता प्रदान की है। उन्होंने इस प्रयास को मिट्टी के ऋण से उऋण होने जैसा प्रयास बताया।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रमेश भट्ट ने कहा कि इस गीत में उत्तराखंड की सुंदरता के अद्भुत दृश्य दिखाने के प्रयास किये गये हैं। इसमें उत्तराखंड के उच्च हिमालयी चोटियों, आध्यात्मिक-धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक मेलों, पहाड़ की संस्कृति और जैव विविधता के दर्शन होंगे। इस गीत के बोल स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी ने लिखे हैं। इस गीत को नए कलेवर में पेश करने का उन्होंने प्रयास किया है।
खचाखच भरे जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जैसे ही इस गीत को लॉन्च किया, वहां मौजूद हर शख्स इस गीत के बोल औऱ फिल्माए गए खूबसूरत दृश्यों पर मोहित हो उठे। आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने इस गीत के भूरि भूरि प्रशंसा की। शिल्पा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाए गए इस गीत को रमेश भट्ट के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। गीत को संजय कुमोला ने अपने संगीत से सजाया है, गीत का निर्देशन अरविंद नेगी तथा छायांकन संदीप कोठारी ने किया है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक श्री मुन्ना सिंह चैहान, श्री दिलीप सिंह रावत, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता मंमगाई, चार धाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष पं० शिव प्रसाद मंमगाई, उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के उपाध्यक्ष श्री घनानन्द सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। आकाश ज्ञान वाटिका टीम की ओर से श्री रमेश भट्ट को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!