Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीतापुर में डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को फिर से घेरा है। उन्होंने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में डॉक्टर की दिनदहाड़े तलवार से काटकर हत्या मामले में ट्वीट कर कहा कि यूपी में लोगों के मन में भय है। सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।

कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया। ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है। आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।’

बता दें कि सीतापुर में बेखौफ हमलावर ने लहरपुर मार्ग पर छौंछिया मोड़ पर स्थित निजी क्लीनिक में मंगलवार दिनदहाड़े घुसकर डाक्टर को तलवार से काट डाला। डाक्टर बेटे को बचाने आए बुजुर्ग पिता को भी हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया है। वारदात का कारण जमीन विवाद में रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है।

लहरपुर मार्ग पर मुद्रासन के मूल निवासी डॉ० मुनेंद्र कुमार वर्मा का छौंछिया मोड़ पर मां कमला चिकित्सालय है। वह दोपहर में क्लीनिक में रोगियों का इलाज कर रहे थे। इसी बीच हमलावर अच्छे लाल विश्वकर्मा उनके क्लीनिक में घुस आया। अंदर से रूम बंद कर डॉ० मुनेंद्र व उनके बुजुर्ग पिता गजोधर प्रसाद वर्मा को बंधक बना लिया। हमलावर डाक्टर पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। डॉ० मुनेंद्र प्रताप वर्मा की कुछ ही देर में मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपित अच्छे लाल विश्वकर्मा को आला कत्ल के साथ दबोच लिया है। आरोपित से पूछताछ हो रही है। डाक्टर के बुजुर्ग घायल पिता का मेडिकल कराया गया है। मृतक डाक्टर की पत्नी कल्पना वर्मा की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध डाक्टर की हत्या व उनके पिता पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा लिखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!