Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरदा के ट्वीट से कॉंग्रेस बैकफुट पर है तो भाजपा ले रही है चटकारे

सुरेश जोशी ने ली चुटकी – कहा, “हरदा अब तुम से न हो पाएगा, भूल गए कैमरे पर उत्तराखंड को लूटने का लाइसेन्स देते पकड़े गए थे !”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। हरीश रावत के ट्वीट से जो विवाद शुरू हुआ है उससे कॉंग्रेस बैकफुट पर है तो भाजपा चटकारे ले रही है। हरीश रावत का फैलाया रायता समेटने के लिए कॉंग्रेस आलाकमान ने नेताओं को दिल्ली तलब किया है तो वहीं भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है। भाजपा इशारों ही इशारों में कांग्रेस को निशाने पर ले रही है।

चुनाव से पहले ही कॉंग्रेस से आ रही टूट-फूट की खबरों पर भाजपा की और से प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कॉंग्रेस के लिए कहा, “पहले आपस की लड़ाई सुलझाओ फिर जनता को बरगलाओ, उत्तराखंड में कॉग्रेस अब तुम से न हो पाएगा”। हरीश रावत का भाजपा सरकार और सोशल मीडिया में अपने दिल्ली दरबार पर लगाए पर लगाए आरोपों पर पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ तीन दिन से हरीश रावत फेसबुक पर लगातार पोस्ट लिखकर खुद को सीएम पद का चेहरा न बनाने का दर्द बयां करना और उनके विरोधियों का दिल्ली दरबार में जमे रहना कहीं न कहीं कॉग्रेस में पंजाब की तरह बड़ी टूट के संकेत दे रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर मीडिया में लगातार झूठे बयान देकर उसे सच साबित करने की कोशिश में है, लेकिन देवभूमिवासी उनके झांसे में नहीं आने वाले। पहले हरीश रावत को अपने कॉंग्रेस शासित राज्यों में उत्तराखंड से बहुत अधिक मौजूदा तेल की कीमतों को कम करवाकर मंहगाई नियंत्रण का काम करना चाहिए। वर्तमान में कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल के दामों की बात करे तो महाराट्र में पेट्रोल 107 रूपये व डीजल 92.47 रूपये, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 107 रूपये व 92.23 रूपये, राजस्थान में पेट्रोल 107 रूपये व डीजल 90.70 रूपये रुपये है जबकि उत्तराखण्ड में पेट्राल की किमत 94 रूपये व डीजल 87.32 रूपये है। वही बेरोजगारी दर की बात करे तो कॉंग्रेस शासित राजस्थान की 20.4 व पंजाब के 6.6 के मुकाबले उत्तराखण्ड में यह दूर मात्र 3.4 है , लेकिन अपने मुख्यमंत्रीकाल में हरीश रावत कैमरे पर सूबे को लूटने का लाइसेन्स देते पकड़े गए थे। एक तरफ हरीश रावत उत्तराखण्ड की चाहत होने का नारा दे रहे है वही दूसरी ओर अपनी पार्टी में उनकी चाहत नहीं है। जनता के सवालों का सामना अब कॉंग्रेस के बस की नहीं क्यूँकि जनता तो अपना मन भाजपा के पक्ष में बना चुकी।

Click here for related news: https://akashgyanvatika.com/congress-is-uncomfortable-with-the-tweet-of-former-chief-minister-and-senior-congress-leader-harish-rawat/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!