Breaking News :
>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

10 जनवरी 2022 तक कई राष्ट्रीय नेता करेंगे उत्तराखंड राज्य का रूख

26 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा प्रस्तावित

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दी जानकारी क्या रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तैयारियों की समीक्षा के लिए 26 दिसंबर को प्रदेश के दौरे पर होंगे। इस दौरान जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए बीजेपी अध्यक्ष कई बैठक भी करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक दौरे के दौरान जेपी नड्डा प्रदेश नेतृत्व के साथ निर्वाचन को लेकर क्षेत्रवार विस्तृत चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 30 दिसंबर का दौरा प्रस्तावित हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे प्रस्तावित हैं। 10 जनवरी से पहले कई बड़े नेता राज्य का दौरा करेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गढ़वाल की तीनों लोकसभाओं का फीडबैक लेंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी। इस दौरान जो भी रणनीति बनेंगी उस पर हम सभी कार्य करेंगें। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा भी करेंगे। बीजेपी ने प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से कई कार्यक्रम और अभियान शुरू किए हैं। भाजपा अध्यक्ष हर एक अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सुझाव देंगे कि चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने के लिए इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया मौजूदा वक्त में बीजेपी विजय संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का मकसद देश की केंद्र सरकार और पिछले पाँच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामों को जन-जन तक पहुँचा रही है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्राश् प्रदेश के सभी विधानसभी क्षेत्रों से गुजरेगी। राष्ट्रय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में उत्तराखंड की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बीते महीने नवंबर में जेपी नड्डा पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे। तब भी उन्होंने कई संगठनात्मक बैठकें की थीं, साथ ही उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से भी मुलाकात की थी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अगले विधानसभा चुनावों में 60 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2017 के पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने कुल 57 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!