Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्ड

कांग्रेस: सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने राजभवन में दी दस्तक

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत नौ मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में दस्तक दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपे ज्ञापन में उक्त मुद्दों पर तुरंत निर्णय लेने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई।

राजभवन में दस्तक देने के मौके पर कांग्रेस फिर एकजुट दिखी। बीते रोज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर हमला बोलने वाले उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा साथ-साथ दिखाई दिए। ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्याज, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस कीमतों में वृद्धि समेत महंगाई की चौतरफा मार से आम आदमी बेहाल है। नोटबंदी और जीएसटी के फैसलों से कारोबारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

कांग्रेसियों के मुताबिक, गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया जा सका है। प्रदेश में 13 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों का बकाया भुगतान और ऋण माफ किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रोजगार के मोर्चे पर डबल इंजन सरकार विफल है। किसी भी विभाग में न तो भर्ती खुली और न ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो पाए हैं। उद्योग बंद होने से नौजवान बेरोजगार हो गए हैं।

उन्होंने जिला विकास प्राधिकरणों के गठन को लोगों का उत्पीड़न करार देते हुए पार्टी ने यह फैसला वापस लेने की मांग की है। कानून व्यवस्था, टीएचडीसी को दूसरे संस्थान को हस्तांतरित किए जाने की कवायद और भूमि अध्यादेश को लेकर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। ज्ञापन में कांग्रेस ने एनसीसी अकादमी देवप्रयाग के माल्डा से अन्यत्र स्थानांतरित करने को क्षेत्रीय जनता के साथ अन्याय करार दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, विधायक आदेश चौहान, फुरकान अहमद, ममता राकेश, पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी व राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!