Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँसुर्खियाँ

कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। मध्य प्रदेश के कांग्रेस के प्रभावशाली एवं युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज १८ साल बाद कांग्रेस का दामन त्याग दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

[box type=”shadow” ]

“आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता दिवंगत राजमाता सिंधिया को याद कर रहा हूँ। भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। ज्योतिरादित्य आज अपने परिवार में शामिल हो रहे हैं, मैं इनका स्वागत करता हूँ और हार्दिक अभिनन्दन भी करता हूँ।” ………..जेपी नड्डा, अध्यक्ष भाजपा

[/box]

[box type=”shadow” ]

“मेरे जीवन में दो दिन ऐसे आए, जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया। पहला 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। मेरे पिताजी और मैंने हमेशा इसी पर काम किया। कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रह गई है। कर्जमाफी और रोजगार के मामले पर मध्यप्रदेश सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ट्रांसफर और भ्रष्टाचार का माफिया राज्य में चल रहा है। मेरा मन बहुत व्यथित है। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी।” ……………ज्योतिरादित्य सिंधिया

[/box]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सिंधिया ने कहा कि देश के इतिहास में शायद किसी को भी इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला, जितना कि एक बार नहीं दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।

भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में शामिल होते ही राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा हर्ष चौहान को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। अभी पार्टी की ओर से इनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा होना शेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!