Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल ने विकास के तीन साल ’’बातें कम-काम ज्यादा’’ थीम पर आधारित कार्यक्रमों हेतु तैयारियों की गहनता से की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, बुधवार, ११ मार्च, २०२० (सूचना)। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने विकास के तीन साल ’’बातें कम-काम ज्यादा’’ थीम पर आधारित 18 मार्च को विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मण्डल में चल रही तैयारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से गहनता से समीक्षा की।
आयुक्त कुमाऊँ मण्डल राजीव रौतेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजित समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायकों से समंवय स्थापित कर आयोजन स्थलों का निर्धारण करना सुनिश्चित करें तथा आयोजन स्थलों का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि चयनित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था हो और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी अच्छी हो। उन्होनें निर्देश दिए कि सरकार द्वारा अत्यधिक महत्व के जनकल्याणकारी कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों एवं निर्माणाधीन कार्यो से जनता को उनकी उपयोगिता, महत्ता, सुविधा आदि से रूबरू कराने की जानकारी दी जाये एवं डाॅक्यूमेंट्री भी दिखाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐंसे कार्यों को प्राथमिकता दी जायें जिनके माध्यम से सरलता एवं सहजता से जनता को यह ज्ञात हो सके कि सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु क्या-क्या कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सफल संचालन एवं आयोजन के लिए विधान सभावार एवं आयोजन स्थलवार माईक्रो प्लान तैयार करने, विभिन्न समितियों एवं उप समितियों का गठन करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त करने, आयोजित कार्यक्रम की मिनट टू मिनट बुकलेट तैयार करने, विभिन्न अचीवमेंट एवं प्रमुख कार्यों की सूची तैयार करने, नोडल अधिकारियों को कार्यकारी आदेश जारी करने एवं आदेश की प्रति मण्डल मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त कुमाऊँ मण्डल राजीव रौतेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा मेडीकल टीम तैनात की जायें, जल संस्थान द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाये तथा आगंतुकों विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के निर्बाध एवं सफल संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों- जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अध्यक्षों को आमंत्रित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को आमंत्रित किया जाये एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यक्रम में सहभागिता हो और उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से रूबरू कराया जाये। उन्होंने विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं से लाभांवित उद्यमियों एवं समूहों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की क्षमता के अनुसार विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाने के भी निर्देश दिए।
वीडियो काॅन्फ्रेंस में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वीडियो काॅन्फ्रेंस में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, उप निदेशक सांख्यकीय राजेन्द्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, उप जिलाधिकारी विवेक राॅय, गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल, अनुराग आर्य आदि मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *