Breaking News :
>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस ने 135वां स्थापना दिवस मनाया – सोनिया बोली हमारे लिए सबसे पहले देश है

कांग्रेस आज शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में हिरासती केंद्र नहीं होने के पीएम मोदी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा।

स्थापना दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम से इतर गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा, ‘क्या आपने प्रधानमंत्री का भाषण सुना है। क्या अपने डिटेंशन सेंटर का वीडियो देखा है।’ राहुल ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है।

वहीं कांग्रेस ने अपने ट्वि‍टर हैंडलर से ट्वीट कर कहा कि हमारे लिए सबसे पहले देश है। देश के प्रति बलिदान सर्वोपरि है। पार्टी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी सबसे पहले भारत है। इससे पहले भी राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला था। रहुल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था कि आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं। इस ट्वीट पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कम से कम राहुल को भारत मां की याद तो आई।

बता दें कि स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में आज संविधान बचाओ, भारत बचाओ के नारे के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है। देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। राहुल असम में एक रैली को संबोधित करेंगे जबकि उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!