Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस में किया कमाल

अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की मल्टीस्टारर फिल्म गुड न्यूज़ बीते दिन 27 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। रिलीज़ के पहले दिन फिल्म ने काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म के पहले दिन के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में बताते हुए लिखा, गुड न्यूज़ ने बेहतरी कमाई की है, शाम के शो से फिल्म को गति मिली है, मल्टीप्लेक्स ने बेहतरीन नंबर रिकॉर्ड किए हैं, ये आंकड़ें दूसरे, तीसरे दिन और बढ़ जाएंगे, शुक्रवार 17.56 करोड़ रुपये।

दर्शाए गए पहले दिन के कलेक्शन के मुताबिक फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन लगभग 18 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद जाहिर है कि वीकेंड कलेक्शन में फिल्म इससे भी ज्यादा कमाई करने वाली है।

आपको बता दें कि फिल्म गुड न्यूज़ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में बत्रा फैमिली की कहानी दिखाई गई है। दोनो परिवार आइवीएफ की मदद लेकर बच्चे को जन्म देने का फैसला करते हैं, मगर डॉक्टर की लापरवाही से दोनों बत्रा परिवार एक अजीबो-गरीब दिक्कत में फंस जाते हैं। फिल्मa को दर्शकों के बेहतरीन रिएक्शन मिल रहे हैं।

गुड न्यूज़ फिल्म से एक हफ्ते पहले रिलीज़ हुई सलमान खान की दबंग 3 ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। दोनों फिल्में भले ही अलग- अलग दिनों में रिलीज़ हुई हैं, लेकिन फिर भी दोनों की तुलना लगातार जारी है। गुड न्यूज़ के रिलीज़ होने से दबंग 3 के कलेक्शन में थोड़ा ठहराव देखने को मिल रहा है।

इन दिनों देश में चल रहे प्रोटेस्ट का असर अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन में भी देखा जा सकता है। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म गुड न्यूज़ को राज मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!