Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा एक रात क्वारंटाइन सेंटरों में बितायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2020, बुधवार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार पर कोरोना संक्रमण से निपटने के मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार द्वारा बरती गई लापरवाही व प्रवासियों के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली के मामले में जोरदार हमला करते हुए बीजेपी प्रवक्ताओं द्वारा कांग्रेस से हिसाब मांगने के औचित्य पर पलट वार किया।

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण की गति थमने का नाम नहीं ले रही है। उसका सबसे बड़ा कारण त्रिवेंद्र सरकार की कोरोना से निपटने की लचर नीति, अनिर्णय व रोल बैक है। कहा कि प्रवासियों के वापस आने पर उनकी उचित व्यवस्था नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रवासियों के लिए ना तो कायदे के क्वारंटाइन केंद्र बनाए गए और ना ही उनके आने पर उनकी जांच का उचित प्रबंध किया गया। जो क्वेरेन्टीन सेंटर बनाये गए अगर सरकार उनको अच्छा बता रही है, तो इसे साबित करना होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण व मुख्यसचिव व सचिव आदि, जो सतपाल महाराज के कारण क्वारंटाइन हुए हैं सरकार के सेंटरों में एक बात बितानी चाहिए।

उन्होंने भाजपा प्रवक्ताओं के उन बयानों को हास्यस्पद बताया, जिसमें वे कोरोना में जनता के लिए कांग्रेस के द्वारा किए गए काम का हिसाब मांग रहे हैं। धस्माना ने कहा कि हिसाब सरकार से मांगना चाहिए। इसके उलट भाजपा प्रवक्ता हिसाब कांग्रेस से मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्वारंटाइन केंद्रों के हाल बुरे हैं। किसी न किसी के मरने का समाचार क्वारंटाइन सेंटरों से आ रहा है। जो बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने रुद्रप्रयाग के नगरासू के क्वारंटाइन सेंटर से अमित रावत जो 28 लोगों के साथ गुजरात से दो लाख ब्यासी हजार रुपये की बस कर के 20 दिन पहले आये थे का हवाला दिया। बताया कि इनकी जांच न होने के कारण उनको चौदह की जगह बीस दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहना पड़ा और जांच रिपोर्ट अभी भी नहीं आयी। कहा कि ऐसे तमाम मामले पूरे प्रदेश में सामने आ रहे हैं। सरकार हमारी शिकायतों पर ध्यान दे कर सुधार करने की जगह अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं से ऊटपटांग बयान दिलवा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!