Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
आर्थिक गतिविधियाँ

SBI और ICICI बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका – डिपोजिट रेट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती का किया एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2020, बुधवार। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) और आइसीआइसीआइ बैंक ने बचत खाते के डिपोजिट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती का एलान किया है। एसबीआइ ने ब्याज दर में पांच आधार अंक और आइसीआइसीआइ ने 25 आधार अंक की कटौती की है। इस कटौती के बाद एसबीआइ का डिपोजिट इंटरेस्ट रेट 2.70 हो गया है। बैंक ने अप्रैल में भी ब्याज दरों में कटौती की थी। उस समय एसबीआइ ने ब्याज दर को 3.0 फीसद से घटाकर 2.75 फीसद किया था।

आइसीआइसीआइ बैंक ने 50 लाख से कम से डिपोजिट पर ब्याज को 3.25 फीसद से घटाकर 3.0 फीसद कर दिया है। 50 लाख या इससे ज्यादा के डिपोजिट पर ब्याज दर को 3.75 से 3.50 फीसद किया गया है। एसबीआइ ने पिछले हफ्ते सभी अवधि के टर्म डिपोजिट के लिए ब्याज दरों में 40 आधार अंकों की कटौती की थी।

इस बीच, एसबीआइ ने ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिए वित्तीय समावेशन एवं सूक्ष्म बाजार (एफआइएंडएमएम) विभाग बनाने का भी एलान किया है। इस नए खंड के तहत बैंक मुख्य रूप से कृषि और संबद्ध गतिविधियों तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को ऋण देगा। इस विशेष सेवा के लिए ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों की करीब 8,000 शाखाओं को चुना गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!