Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

कोसी नदी के सरंक्षण के लिए सहभागिता जरूरी : सीएम

अल्मोड़ा: कोसी नदी के संरक्षण के लिए सोमवार को हरेला पर्व के मौके पर एक घंटे में डेढ़ लाख पौधे रोपे जाने का अनूठा कीर्तिमान बना। कौसानी के पास कांटली गांव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुरांश का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि कोसी के उद्गम स्थल से अभियान की शुरुआत कर हमें जीवनदायिनी को बचाने का संकल्प लेना होगा। इस कार्य में जन सहभागिता से पौधरोपण का जो लक्ष्य पूरा किया गया है, उसका संदेश पूरे विश्व में फैलेगा। इस कीर्तिमान को लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड में दर्ज कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व के मौके पर नदी क्षेत्र में रोपे गए पौधों की अगले पांच वर्ष तक विशेष सुरक्षा करने की जरूरत है। प्रदेश सरकार जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। परंपरागत नौले और धारों के संरक्षण के प्रति हमें गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। कोसी नदी में पूर्व में 48 से अधिक जलस्रोत थे, जो अब 14 रह गए हैं।

इसलिए इन जलस्रोतों के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस अभियान के तहत जिले में 23 स्थानों पर 1,67,755 पौधे रोपने का कीर्तिमान दर्ज किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!