Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

यमुनोत्री में बादल फटा, पांच दुकानें और धर्मशाला बही; चारधाम यात्रा मार्ग बंद

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश आफत लेकर आ रही है। यमुनोत्री धाम में बादल फटने से यमुना नदी उफान पर आ गई। इस दौरान पांच दुकानें, एक धर्मशाला के साथ ही यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाला पुल बह गया। मौसम विभाग ने अभी उत्तराखंड में और तेज बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, भूस्खलन से चलते चारधाम यात्रा मार्ग विभिन्न स्थानों पर बंद हैं।

घटना आधी रात के बाद करीब ढाई बजे की है। तेज बारिश के साथ ही बादल फटने से यमुनोत्री धाम के निकट पांच दुकानें यमुना के उफान में बह गईं। वहीं, काली कमली धर्मशाला का एक हिस्सा भी बह गया। हालांकि मंदिर परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इस दौरान व्यापारियों के साथ ही यमुनोत्री में रुके लोगों ने सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई। इससे जनहानी की कोई सूचना नहीं है। वहीं, मंदिर को जाने वाली अस्थायी पुलिया भी बह गई। एसडीआरएफ की टीम जानकी चट्टी से यमुनोत्री पहुंच गई। वहीं, भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास बंद हो गया। वहीं थिरंगा के पास गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन से बंद हो गया।

यमुनोत्री धाम में सोमवार की रात को 11 यात्री सहित 40 तीर्थ पुरोहित, दुकानदार, साधु संत व कर्मचारी थे। 11 यात्रियों को एसडीआरएफ की टीम जानकी चट्टी पहुंचा रही है। वहीं, मनेरी के सिलकुरा में भूस्खलन का मलबा आने से नारायण होटल की कैंटीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पर्वतीय क्षेत्र में केदारघाटी में भी रात्रि करीब ढाई बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड मार्ग फाटा, बांसवाड़ा व डोलिया देवी मंदिर के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया। कई स्थानों में सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं। वहीं, पौड़ी जिले में 11 ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद हैं।

चमोली जिले में मध्य रात्रि से चल रही बारिश सुबह सात बजे थमी। बदरीनाथ हाइवे लामबगड़, रडांग बैंड, हनुमानचट्टी में भूस्खलन से बंद है। वहीं, हेमकुंड यात्रा सुचारु है। कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग के बीच 66 केवी की विद्युत लाइन का एक तार टूटने से गोपेश्वर जोशीमठ और घाट क्षेत्र में रात से विद्युत आपूर्ति ठप है। वहीं, भूस्खलन से चमोली जिले के रोली गांव मे दो और गौचर में एक गोशाला को क्षति पहुंची है।

थल-मुनस्यारी और जौलजीवी-मुनस्यारी मार्ग बंद 

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन से थल-मुनस्यारी और जौलजीवी मुनस्यारी मार्ग बंद हो गए। गोरी नदी फिर ऊफान पर आ गई। छोरीबगड़ में तटबंद से बाहर नदी बह रही है। मदकोट और मुनस्यारी के मध्य दरकोट के पास भारी मलबा आने से सड़क बंद है। दरकोट बैंड के पास पत्थर गिरने से एक पिकअप वाहन छतिग्रस्त हो गया। इसमे बैठे एक व्यक्ति को भी चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम के मिजाज फिलहाल नरम पड़ने के आसार नहीं हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!