Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम श्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेंजर्स कॉलेज ग्राउन्ड राज्य सरकार को हस्तांतरित करने और लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु NBWL द्वारा सहमति प्रदान किये जाने व परियोजना की स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु वन भूमि हस्तान्तरण से छूट प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के ग्राम विकास विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों की एनबीडब्ल्यूएल पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय से स्वीकृति की जानी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इनकी स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही करनेे का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार में हैलीपैड बनाने के लिए बीएचईएल की चिन्हित भूमि 20 वर्ष के लिए नि:शुल्क राज्य सरकार को उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने 3 से 4 एकड़ भूमि दिए जाने पर सहमति दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, सचिव श्रीमती राधिका झा, सचिव दिलीप जावलकर, सचिव शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!