Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

काशीपुर में बनने वाले इलैक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) के माध्यम से मिलेगा 10000 युवाओं को रोजगार : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  • उत्तरकाशी के 107 गाँवों को संचार सुविधाओं से जोड़ने के लिए केन्द्रीय संचार मंत्रालय देगा तकनीकी सहयोग।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। मंगलवार को राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात कर इलैक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) योजना हेतु आवश्यक सहयोग की माँग की। साथ ही दूरसंचार सेवाओं की कवरेज से बाहर पड़े उत्तरकाशी जनपद के 107 गाँवों को संचार सेवायें उपलब्ध करवाने हेतु तकनीकी सहयोग प्रदान करने की माँग की।
उत्तराखण्ड राज्य की ओर से उधमसिंहनगर के काशीपुर, में लगभग 133 एकड़ भूमि पर इलैक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित किया है। जिसकी पैरवी करने के लिए औद्योगिक विकास मंत्री, गणेश जोशी ने केन्द्रीय आईटी मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है।

औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि, इलैक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर राष्ट्र की परिकल्पना के साथ लागू की गई इलैक्ट्रॉनिकी विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) योजना से जहाँ अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 170 करोड़ के निवेश का अनुमान है, वहीं उत्तराखण्ड राज्य के लगभग 10 हजार कुशल युवाओं को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इस परियोजना को मूर्तरुप देने के लिए मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार एक एंकर यूनिट का निवेश प्रस्ताव अनिवार्य है। राज्य सरकार द्वारा नामित PIA – राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि० (सिडकुल) द्वारा निवेश हेतु मंत्रालय व इन्वेस्ट इण्डिया के साथ सामजस्य स्थापित करते हुए सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। चूँकि इलैक्ट्रॉनिक सेक्टर राज्य में एक नया सेक्टर है, अतः इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण, एक एंकर यूनिट के निवेश हेतु हमें भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सहयोग अपेक्षित है।

कैबिनेट मंत्री द्वारा राज्य में IT क्षेत्र में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुविधा का मुद्दा भी उठाया, जिस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पूरे राज्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के कार्य को तेजी दिए जाने का भी आश्वासन दिया।

[box type=”shadow” ]संचार सुविधाओं से वंचित उत्तरकाशी के 107 गाँवों में भारत सरकार के तकनीकी सहयोग से संवरेगी संचार सुविधा:

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के उत्तरकाशी जनपद के 107 गाँवों में अभी भी दूरसंचार सेवा से आच्छादित नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तरकाशी के अर्न्तगत दूरसंचार सेवा अनाच्छदित एंव आंशिक आच्छदित ग्रामवार दूरसंचार सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी लेते समय उन्हें पता चला कि जनपद के कुल 107 गाँवों में अभी भी दूरसंचार सेवा से आच्छादित नहीं है। इन गाँवों में दूरसंचार की स्थिति यह है कि आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सम्बन्धी आपात सेवाओं 108 एंव पुलिस हेल्प लाईन नम्बर 112 पर भी सम्पर्क नहीं हो पाता है। इस पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा राज्य के सीमांत जनपद की रणनीतिक स्थिति के दृष्टिकोण से भी इस विषय को संवेदनशील पाते हुए राज्य को BSNL के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाऐगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!