Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी का भोपाल का दौरा हुआ स्थगित

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का भोपाल दौरा स्थगित हो गया है। भोपाल में खराब मौसम के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से भोपालनहीं जा सके। राज्यों की मध्य क्षेत्रीय समिति की बैठक में केन्द्र तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श होता है। विकास पर चर्चा होती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, भोपाल के भूमिपूजन का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण निरस्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन के लिए हेलिकाप्टर से बरखेड़ा बोंदर जाने वाले थे। अब वर्चुअली भूमिपूजन की तैयारियां की जा रही हैं। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रारंभ हो गई। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी हिस्सा लेना था लेकिन वे भोपाल नहीं पहुंच सके।

योगी आदित्यनाथ को भोपाल में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेना था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अब इस बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की गृह मंत्री अमित शाह के साथ कोई महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो रही है।

भोपाल में सोमवार को मध्य क्षेत्रीय बैठक है। इस बैठक में भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाहके साथ अन्य दिग्गज भी शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इस बैठक में अमित शाह तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल होना था। मौसम में खराबी के कारण योगी आदित्यनाथ लखनऊ से भोपाल नहीं रवाना हो सके। उनका भोपाल दौरा भले ही स्थगित हो गया है, लेकिन वह वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इस बैठक से जुड़ेंगे।

भोपाल में सोमवार को केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और पुलिस लैब का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दो अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी शामिल होना था। सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेलतथा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामीभी शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दोनों राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें नक्सलवाद, आतंकवाद, साइबर अपराध, महिलाओं और बच्चों के अपराध की विवेचना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!