Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, “जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी को भाजपा पुरजोर तरीके से उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जनता के प्रश्नों के कोई उत्तर नहीं है।

‘जिसे केजरीवाल देते हैं ईमानदारी का सर्टिफिकेट वो जरूर जाता है जेल’

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अगर आप ईमानदार हैं तो जो जनता प्रश्न पूछ रही है उसका उत्तर आप दे दीजिए। 24 घंटे बाद उत्तर में आया एक ट्वीट और उसमें भी वही अनर्गल बातें। इसलिए हमने सोचा कि जनता के जो सवाल हैं, वो पुन: आपके समक्ष रखें और ये दिखाऐ कि आप छोटे भ्रष्टाचारी नहीं हैं, ये भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रहे हैं।

गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मनीष सिसोदिया कहते हैं, मैं झुकुंगा नहीं। अरविंद केजरीवाल खुद ही सिसोदिया को कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते हैं। आजकल जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है। विवेचना के बाद आप कानून के सामने झुकेंगे भी और आपका भ्रष्टाचार भी रुकेगा।

भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है : मनीष सिसोदिया

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इसके बदले में सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद कर देंगे।

सिसोदिया ने ट्वीट में लिखा कि भाजपा को मेरा जवाब है, मैं महाराणा प्रताप का वंशज व एक राजपूत हूं। मैं अपना सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों और साजिश करने वालों के आगे नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ सभी मामले झूठे हैं। जो आप चाहते हैं वह कर लो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!