Breaking News :
>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी मैनपुरी में करेंगे जनसभा को संबोधित, जनपद में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले सीएम योगी 28 नवंबर को करहल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जनपद में एक से 12 वीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है ।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूर्ण कर ली गईं व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली। एसपी ने एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा तक परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!