Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का किया धन्यवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश भाजपा विधानसभा में पारित महिला क्षैतिज आरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक का अब सियासी फायदा लेगी। पार्टी ने दोनों विधेयकों पर प्रदेश सरकार के उठाए कदम का प्रचार करने के लिए संवाद करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण विधेयक पास होने की खुशी में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

हम महिला आरक्षण एवं धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक समेत सभी विधेयकों की उपयोगिता को लेकर व्यापक पैमाने पर जनता के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता व प्रदेश प्रवक्ता सभी जिलों में जाकर तमाम विधेयकों के बारे में जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कदम प्रदेश में मातृशक्ति की आर्थिक व सामाजिक सहभागिता की वृद्धि में निर्णायक साबित होगा। इसके साथ धर्मांतरण के खिलाफ कानून को सख्त बनाना जनसांख्यकीय संतुलन कायम रखने व कानून व्यवस्था की दृष्टि से दूरदर्शिता वाला कदम है।

यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तीकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा : आशा नौटियाल
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद किया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल वर्चुअल माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तीकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा।

इस निर्णय से प्रदेश की मातृशक्ति का विश्वास पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पार्टी के प्रति बढ़ा है। अब इस महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा जो उनको आर्थिक व सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने वाला साबित होगा।

पार्टी कार्यालय में जुटी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी व मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर पार्टी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉ. इंदुबाला, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, सविता गौड़, मंजु नेगी, सरिता जोशी, लक्ष्मी पंवार, शमीना सिद्दकी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक जिलों में प्रवास करेंगे
पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी जिलों में प्रवास करेंगे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पिथौरागढ़, बलवंत भौर्याल अल्मोड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान टिहरी, देवेंद्र भसीन रुड़की, प्रदेश प्रवक्ता खजान दास हरिद्वार, सुरेश जोशी नैनीताल (हल्द्वानी) व चंपावत, मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण (विकास नगर), कर्नल अजय कोठियाल देहरादून महानगर, विनोद सुयाल ऋषिकेश, हेमंत द्विवेदी चमोली व रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र बिष्ट रुद्रपुर, नवीन ठाकुर काशीपुर, विपिन कैंथोला पौड़ी (श्रीनगर), प्रकाश रावत रानीखेत व बागेश्वर, हनी पाठक उत्तरकाशी, व सुनीता विद्यार्थी कोटद्वार में मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारों से रूबरू होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!