Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तर-प्रदेशदेश

मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे मुजफ्फरनगर व सहारनपुर का दौरा, कोविड सेंटर का करेंगे निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन से उबरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश के जिलों में स्थलीय निरीक्षण कर कोरोना वायरस से बचाव के प्रबंधन की प्रक्रिया का भी जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उनका मुजफ्फनगर और सहारनपुर का दौरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में करीब 10:30 बजे गाजियाबाद से हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद उनका जिला कोविड सेंटर के निरीक्षण का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री इसके बाद जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से भी वार्ता करेंगे।

मुफ्फरनगर में पहले भारतीय किसान यूनियन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का बड़े स्तर पर विरोध करने की घोषणा की थी। किसान नेताओ ने कहा था कि हम पुलिस लाइन में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने देंगे। इसके बाद जिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद बाहर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अब सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले के दौरे का कोई भी विरोध नहीं होगा। हम जिला प्रशासन के साथ हैं। मुख्यमंत्री यहां पर कोरोना वायरस संक्रमण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे हैं,उनका जिले में स्वागत है।

मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर से करीब एक बजे सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। सहारनपुर में उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज हेलिकॉप्टर से करीब 1:20 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका यहां पर कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण का कार्यक्रम है। निरीक्षण के बाद वह कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद उनका मीडिया को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ का वापस गाजियाबाद जाने का कार्यक्रम है, जहां से राजकीय विमान से वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!