Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

झांसी के गुरसहाय के एरच क्षेत्र में रविवार रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 की मौत, 1 की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2021, सोमवार, झांसी। कोरोना वायरस संक्रमण के सेकेंड स्ट्रेन तथा कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सड़क पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार के दुस्साहस के कारण ही झांसी में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है।

झांसी के गुरसहाय के एरच क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार कार की दो बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक की सोमवार को झांसी के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बाइक सवार तीन लोगों के साथ ही कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों दो लोगों का इलाज चल रहा था। इनमें से एक ने आज दम तोड़ दिया है। अन्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदा के पास कार सवार युवक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरसराय से एरच की तरफ तेज गति से जा रहे कार ने ग्राम फरीदा से पहले एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार सुरेंद्र कुमार (18) वर्ष निवासी महाराजगंज ढेरी थाना पूंछ व बिल्ले पुत्र ओमप्रकाश निवासी भदरवारा थाना गरौठा, ओम प्रकाश पुत्र कधूरे निवासी भदरवारा थाना गरौठा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तेज गति से कार चालक ने आगे जाकर एक अन्य मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर एक पेड़ से टकरा गई।

दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एरच थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली निवासी नत्थु धोबी (55) एवं 30 वर्षीय सुखलाल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसराय भेजा जहां पर नत्थू धोबी, सुखलाल अहिरवार, ओमप्रकाश एवं कार चालक आदर्श नापित निवासी नेकेरा थाना एरच को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!