Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने लखीमपुर के गोला पहुँचकर दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदना

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, लखीमपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोला गोकर्ण नाथ के दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां करीब 25 मिनट तक का समय दिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको संकट की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने परिवार के एक-एक सदस्य से बात की और उनको कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायक अरविंद गिरि की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता और यह पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। लेकिन उनके सपनों को, उनके कार्यों को पार्टी प्राथमिकता से पूरा कराएगी। फिर चाहे उसमें गोला गोकर्णनाथ का कारीडोर हो या फिर स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम के उच्चीकरण का मामला। इन सभी कार्यों को प्रदेश सरकार प्रमुखता से पूरा कराएगी।

मुख्यमंत्री ने विधायक के बेटे अमन, उनके बड़े भाई जनार्दन गिरि, पत्नी सुधा गिरि, भाई मोंटी गिरि से मुलाकात की और उनसे कहा कि उनको घबराने की कोई जरूरत नहीं है सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर विधायक अरविंद के बड़े भाई जनार्दन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन से उन्हें बहुत बड़ा संबल मिला है और दुख की इस घड़ी का उनको सामना करने की ताकत मिली है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद की समाधि पर पुष्प अर्चन किया। परिवार से मुलाकात करने के बाद छोटी काशी के नाम से विख्यात पौराणिक शिव मंदिर में भी मत्था टेकने पहुंचे।

इस मौके पर जिले के विधायक रोमी साहनी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू धारा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, श्रीनगर की विधायिका मंजू त्यागी, मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र बहादुर सिंह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!