Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

श्रद्धापूर्वक मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 135वॉ जन्म दिवस समारोह

पंडित पंत जी महात्मा गाँधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे : मेयर डॉ० जोगेन्दर पाल

पंडित पंत जी की उपलब्धियाँ देश व प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रदर्शित होती थी : विधायक सुमित हृदयेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 135वॉ जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनियाँ स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर डॉ० जोगेेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश संयोजक गोपाल रावत ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।

अपने सम्बोधन मे मेयर डॉ० जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं० पंत जी महात्मा गाँधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं० पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमें राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है। मेयर डॉ० जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने कहा कि पंत पार्क का सौन्दर्यीकरण शीघ्र ही किया जायेगा।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पंडित पंत जी की उपलब्धियाँ देश व प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए, अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। आज आवश्यकता है कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अवतरित कर कार्य करें। यही पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
संयोजक रेनु जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियाँ दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा दिव्य ज्योति सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जुगल किशोर पेटशाली, लता कुंजवाल,प्रमोद बोरा, प्रेमा साह, किरन वर्मा, हरीश मनराल, शोभा बिष्ट, भुवन जोशी, मनोज पाठक, विजय मनराल, नवीन पंत, हुकम सिह कुंवर, दीपक बलूटिया, राहुल छिमवाल, मोहन पाठक, मुकुल बलूटिया, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सहायक परिवहन अधिकारी विमल पाण्डे के साथ ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!