Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गीडा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी करेंगे 504 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2022, बुधवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गीडा दिवस पर 504 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास शामिल है। निवेश परियोजनाओं की शुरूआत से 3400 लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम गीडा कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में 260 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसमें बिजली, पानी और सड़क से संबंधित विकास कार्य शामिल हैं। इस दौरान 1200 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के निवेशकों को भूमि आवंटन का प्रमाणपत्र भी देंगे। समारोह में विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी करेंगे।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में 27.26 करोड़ की सेक्टर-27 में 132 केवी का विद्युत उपकेंद्र, 69.58 करोड़ का सेक्टर-28 में प्लास्टिक पार्क, 33.92 करोड़ का सेक्टर-13 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण शामिल है। 12.06 करोड़ की लागत से भीटी रावत गीडा सेक्टर-26 में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। जबकि मुख्यमंत्री योगी 189.40 करोड़ के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास और 70.24 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!