Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

सीएम आज प्रयागराज में : पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर परेड मैदान पर तैयारी तेज है। इस कार्यक्रम में करीब पौने तीन लाख महिलाएं शामिल होंगी। प्रदेश भर से महिलाओं को यहां पर लाने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। परेड मैदान पर मंच तैयार किया जा रहा है बैरीकेडिंग लग रही है। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज आएंगे। उनके साथ जल शक्ति मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह भी होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से शाम 4:30 बजे सीएम परेड मैदान पहुंचेंगे और वहां पर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे। उसके बाद वहीं बैठक भी करेंगे। इसी दौरान माघ मेला की तैयारियों को लेकर भी मुख्‍यंत्री बैठक करेंगे। माघ मेला में अब तक क्या-क्या तैयारी हो गई, उस पर अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री व जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बमरौली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह सड़क मार्ग से आज दोपहर सर्किट हाउस आएंगे। वह परेड मैदान में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। शाम छ: बजे तक बैठकों का दौर चलेगा। शाम को साढ़े छ: बजे मुख्यमंत्री राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!