Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्ड

कुमाऊँ की काशी बागेश्वर से होगी शुरू भाजपा की विजय संकल्प यात्रा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री धामी, मदन कौशिक रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा कुमाऊँ की काशी बागेश्वर से शुरू हो रही है। यह यात्रा कुमाऊँ के सभी जिलों तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री विशन चुफाल आदि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ कपकोट से होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ जिले में प्रवेश करेगा। 

शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं के सह प्रभारी और प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने कहा कि जनता के बीच समय-समय पर भाजपा जाती रही है। शनिवार को गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को कुमाऊँ की यात्रा बागनाथ नगरी से प्रारंभ होगी। जनता के द्वार तक जाकर नई सरकार के गठन से पूर्व कितने वायदे पूरे हुए। नए सुझाव आदि भी लिए जाएंगे। पिछला घोषाणा पत्र में कितने कार्य हुए इसका भी जिक्र होगा। यात्रा के शुभारंभ पर लगभग दस हजार लोगों के आने का लक्ष्य है। प्रतिदिन यात्रा सौ से 150 किमी चलेगी।

गढ़वाल में 2660 और कुमाऊं में 1890 किमी की यात्रा तय की जाएगी। सभाएं, नुक्कड़ सभाएं रोड शो आदि कार्यक्रम होंगे। राज्य के 70 विधानसभाओं में पहले ही एलइडी भेजी गई है। जिसमें सरकार का लेखा-जोखा है। एक लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। महिला, पुरुष, किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बड़ी परियोजनाएं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, घस्यारी योजना, कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चारधाम की सड़कें, बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग की सर्वे और डीपीआर समेत तमाम विकास कार्य राज्य में हुए हैं। यह कांग्रेस के समय नहीं हो सका था। काला ने कहा कि कांग्रेस परिर्वतन की बात करती है। जनता के बीच है। सीडीएस विपिन रावत को एक आदमी की मृत्यु कहा जा रहा है। राहुल गांधी के इस बयान को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा। इस दौरान शेर सिह गढ़िया आदि मौजूद थे।

नुमाइशखेत मैदान में सुबह 9:00 बजे मंत्री विशन सिंह चुफाल रथ पूजा करेंगे। 11:00 बजे केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कपकोट विधानसभा के आरे, हरसिला, असों, भराड़ी में विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत होगा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फूलों की वर्षा करेंगी। युवा, किसान, महिलाएं यात्रा का हिस्सा बनेगी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!