Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“चार साल की सेवा देने के बाद राज्य सरकार देगी अग्निवीरों को प्राथमिकता”: मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में कहा कि “सेनानियों को सम्मानित कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आपातकाल के दौरान पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों का अहम रोल था। नारा था की सिंहासन खाली करो जनता आ रही है।”

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अग्निवीरों को प्रदेश में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्ष की बातों को युवा करें अनसुना।

भाजपा कार्यालय में शनिवार को लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएम धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। संगठन के रूप में सबसे मजबूत कार्य किया। पिछले आठ वर्षो में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को देखे तो इससे पहले लोगों में निराशा आ गई थी। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लोगों में आस जगी है। 

हर क्षेत्र में नई कार्य संस्कृति जो आई है उसमें शॉर्टकट नहीं है। आठ वर्षो में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। जिसे पहुंचने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 2014 से पहले जो भी योजनाएं बनती थी वह कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनती थी। 

विपक्ष पार्टी ने आपातकाल लगाया और लोगों को के मानवाधिकारों का हनन किया। आज वह सत्याग्रह की बात कर रहे हैं, वह भी तब जब इनपर कानून काम कर रहा है। पहले रोज सुनाई देता था जिसमे तमाम घोटाले शामिल थे। अब प्रधानमंत्री मोदी के बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ। पारदर्शी सरकार बनी है। जिन लोगों ने आपातकाल देखा बहुत भयावह था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए नामित होने पर भागलपुर से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनने से लोगों में हर्ष का माहौल था। कहा कि उनके घर पर पहुंचने पर लोगों ने रोना शुरू कर दिया और कहा कि अब द्रौपदी कब घर आएगी। इससे साबित है की प्रधानमंत्री मोदी की सोच वहां जाति है जहां किसी की सोच नहीं पहुंचती है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निपथ योजना पर कहा कि प्रदेश में जितने भी अग्निवीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बड़ी कंपनियों ने भी कहा की को भी अग्नि वीर आयेंगे उन्हें प्राथमिकता देंगे। दूसरी ओर विपक्ष बरगला रहे हैं। कहा की चंपावत में 94 प्रतिशत मत मिलने पर आभार व्यक्त किया। एक मिथक पिछले चार चुनाव से टूटता आ रहा है। इस बार भी बहुत से लोग सोच रहे थे की सरकार बदल जाएगी, लेकिन नेतृत्व ऐसी रही की संभव नहीं हुआ। 

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी,  मंडी अध्यक्ष केके दास, दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश परिहार, राधेश शर्मा, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!