Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में सियासी संकट : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में की तोड़फोड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की है। सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं। वे मौजूदा समय में असम की राजधानी गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के साथ डेरा डाले हुए हैं। शिवसेना के पुणे शहर प्रमुख ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

शिवसेना नेता संजय मोरे ने कहा, ‘हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की है। हमारे प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी देशद्रोही और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उनके कार्यालय पर भी हमला होगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’

इस पार्टी को बनाने में बालासाहेब जी, उद्धव जी और सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है : संजय राउत

विदित रहे कि महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकारिणी की एक बैठक दोपहर 1:00 बजे बुलाई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया, ‘हमारी आज की कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई निर्णय होंगे। ये पार्टी राज्य और देश में बहुत बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को बनाने में बालासाहेब जी, उद्धव जी और सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है।’

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इस पार्टी पर कोई आसानी से डाका नहीं डाल सकता है। केवल पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता है। अभी जो संकट है उसे हम संकट नहीं मानते बल्कि ये हमारे लिए पार्टी विस्तार का बहुत बड़ा मौका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!