Breaking News :
>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ में आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों के लिए नौ करोड़ की धनराशि की जारी 

टिहरी जिले के 38 प्रभावित परिवारों को दो माह के किराये के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि की जारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024, देहरादून/टिहरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पिछले माह आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए नौ करोड़ की धनराशि जारी की है। इस संबंध में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को धनराशि मंजूर किए जाने के संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि 31 जुलाई को भारी बारिश से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल मार्ग और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय व्यवसायियों को भी भारी क्षति हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद दो बार ग्राउंड जीरो पर जाकर नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही यात्रियों और आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनसे जानकारी ली थी।

इसके बाद उनके निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से 9.08 करोड़ रुपये की आपदा प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का भुगतान प्रभावितों का परीक्षण तथा नियमानुसार सत्यापन करने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने पर किया जाएगा। यह भुगतान ई-बैंकिग या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से होगा।

मुख्यमंत्री राहत कोष से टिहरी जिले के मलेथा, गंगेरी पनेली, जोगियाड़ा, अंकवाणगाँव, चक्रगाँव, ग्वाणा मल्ला, मेण्डू सिंदवाल व कंडार गाँव मल्ला के करीब 38 प्रभावित परिवारों को दो माह के किराये के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!