Breaking News :
>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
स्वास्थ

आँखों से दिख रहा है धुँधला ? कहीं ये गंभीर बीमारियाँ तो कारण नहीं, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024, देहरादून। आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब होती जा रही है कि आँख से जुड़ी समस्यायें बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र में ही लोगों को धुँधला दिखाई देने लगा है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, आँखों की कई बीमारियों की वजह से साफ न देख पाने की समस्या हो सकती है। हालांकि, कई बार दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह से भी धुँधला दिखाई दे सकता है। युवाओं में स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम की वजह से आँखों में धुँधलापन की समस्या आ रही है। अगर इलाज के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है तो डॉक्टर से मिलकर स्वास्थ्य चेकअप करवाना चाहिए।

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना
लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने से आंखों से धुँधला नजर आने लगता है. स्क्रीन पर देखते समय कई बार पलकें कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आँखों की सतर को चिकनाहट और तरोताजा रखने के लिए आंसू कम होने लगते हैं। इस वजह से धुँधला नजर आने लगता है।

शुगर लेवल
शुगर लेवल कंट्रोल में न रहने की वजह से भी आँखों की समस्याएं खासकर धुँधला दिखना शुरू हो सकता है। ज्यादातर मामलों में ग्लूकोज लेवल सामान्य होने के साथ ये समस्या भी कम होने लगती है। डायबिटीज मरीजों को रेटिनोपैथी, आँख के पिछले हिस्से में रक्तस्राव और आँखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल रखने की कोशिश करनी चाहिए।

ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होना दोनों खतरनाक होता है। इसकी वजह से कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्यायें हो सकती हैं। यह आँखों को प्रभावित करने वाला भी हो सकता है। अगर ब्लड प्रेशर बहुत कम या ज्यादा है और दवाईयाँ खा रहे हैं तो धुँधला दिखने की समस्या हो सकती है।

माइग्रेन
माइग्रेन की समस्या से परेशान एक चौथाई लोगों में धुँधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। कई बार सिरदर्द के बिना या बाद में भी आँखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। सीवियर माइग्रेन की समस्या में ये परेशानियाँ हो सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!