Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्‍नी ने 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को टालने की अपील की, जानिए क्‍या बताया कारण

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्‍य में विधानसभा चुनाव को टालने का अनुरोध किया है। इसके लिए उन्‍होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।  उन्‍होंने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले को स्‍थगित कर दिया जाए और इसे कम से कम छह दिन के लिए टाला जाए। 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्‍य चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 13 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था। उन्‍होंने पत्र में लिखा है ‘ 16 फरवरी कोो गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर राज्य के अनुसूचित जाति समुदाय के कई लोगों के वाराणसी आने की संभावना कम से कम छह दिनों के लिए 14 फरवरी के राज्य विधानसभा चुनाव को स्थगित कर दें।

मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुशील चंद्रा को पत्र लिखकर पंजाब विधानसभा 2022 के लिए घोषित मतदान की तारीख को अनुरोध करते हुए इसके लिए श्री रविदास जयंती की तिथि का हवाला दिया है। उन्‍होंने लिखा है कि अनुसूचित जाति समुदाय के प्रतिनिधियों ने यह महत्‍वपूर्ण जानकारी दी है कि 16 फरवरी को गुरु श्री रविदास जी की जयंती है। इस मौके पर पंजाब से काफी संख्‍या में अनुसूचित जाति के लोग उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी जाते हैं और यह वहां 10 से 16 फरवरी तक रहते हैं। यह संख्‍या करीब 20 लाख तक होती है।

jagran

मुख्‍यमंत्री चन्‍नी ने पत्र में बताया है कि पंजाब में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्‍या करीब 32 प्रतिशत है। ऐसी स्थिति  में 14 फरवरी को राज्‍य में मतदान हुआ तो इसका असर उस पर पड़ेगा। अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों का कहना है कि 14 फरवरी को मतदान होने की स्थिति में काफी संख्‍या में इस वर्ग के लोग मताधिकार का इस्‍तेमाल करने से वंचित रह सकते हैं। 

मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने पत्र में लिखा है कि ऐसी स्थिति में स्‍वतंत्र एवं निष्‍पक्ष चुनाव कराने के मद्देनजर राज्‍य में मतदान कम से कम छ: दिन टाला जाना चाहिए,  ताकि 20 लाख लोग अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल कर सकेंं।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!