Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“जनपद में समग्र, समावेशी, सुरक्षित” मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु DEO/DM डाॅ० आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में की जा रही हैं निर्वाचन की सभी गतिविधियाँ सम्पादित

पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून (जि.सू.का)। “जनपद में समग्र, समावेशी, सुरक्षित” मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में निर्वाचन की सभी गतिविधियाँ सम्पादित की जा रही है। इसी क्रम में आज पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। खासकर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी जिनको मतदेय स्थलों पर विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने का दायित्व है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहे प्रशिक्षण एवं तकनीकि बारिकियों को ध्यान से समझने तथा शंका होने पर इसका अवश्य ही समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती एवं लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं होता है तथा छोटी-सी-छोटी लापरवाही बड़े विवाद का कारण बन सकती है। इसलिए सभी कार्मिकों का यह दायित्व है कि वह पूर्ण ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा शंका होने पर समय रहते इसका निराकरण अपने ट्रेनरों से कर लें। उन्होंने कहा कि इस बार का निर्वाचन विगत निर्वाचनों से बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण यें सम्पादित की जानी है। इसके लिए सभी कार्मिक बड़े ध्यानपूर्वक अपना प्रशिक्षण प्राप्त करें। ताकि मतदान वाले दिन किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में क्रमवार बताई/समझायी जा रही सभी गतिविधियाँ को ध्यानपूर्वक समझें तथा मतदेय स्थलों पर ईवीएम, निर्वाचन सामग्री एवं उपकरण रख-रखाव के साथ ही माॅकपोल आदि कार्यों को ध्यानपूर्वक करने को कहा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कार्मिक के.के. मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को प्रशिक्षण में बताई जा रही जानकारी तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से समझायी जा रही सम्पूर्ण गतिविधियों को ध्यानपूर्वक समझें ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार विघ्न उत्तपन्न न हो।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1129 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया तथा 71 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनमें समस्त अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को अनुपस्थित रहने का स्पष्ट कारण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कार्मिक के.के. मिश्रा के पर्यवेक्षण में मास्टर ट्रेनर जिला पंचायतराज अधिकारी एम.एम. खान, क्षेत्रीय सेवा योजना अधिकारी अजय सिंह, सेवायोजन अधिकारी प्रवीन गोस्वामी द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!