Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
देश

वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम केजरीवाल का रोड शो शुरू, पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। वह लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दो बार उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की है। वाल्मीकि मंदिर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी मौके पर पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भी पहुंचने वाले हैं। थोड़ी ही देर बाद केजरीवाल रोड शो करना शुरू कर देंगे।

  • वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम केजरीवाल का रोड शो शुरू हो गया है। रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं।
  • खुली जीप में पत्नी, बेटा, बेटी, माता पिता, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के साथ  सीएम केजरीवाल नामंकन के लिए निकल चुके हैं।
  • पंचकुइयां रोड से कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से पटेल चौक तक जाएंगे
  • केजरीवाल के साथ रोड शो में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा और संजय सिंह मौजूद हैं।
  • नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में केजरीवाल ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
  • नामांकन दाखिल करने के लिए घर से निकले सीएम केजरीवाल, मां का लिया आर्शीवाद
  • वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे आप नेता संजिय सिंह, राघव चड्ढा और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
  • वाल्मीकि मंदिर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे।

रोड शो से पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली के ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर से आम आदमी पार्टी के कई पड़ावों की शुरुआत हुई। 2013 में यहीं से हमने राजनीति साफ करने के लिए पहली बार झाड़ू उठाई थी। आज एक बार फिर भगवान वाल्मीकि के आशीर्वाद ले कर अपना नामांकन भरने जाऊंगा।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाल्मीकि मंदिर में दर्शन के बाद रोड शो करते हुए नामांकन के लिए निकलेंगे।

केजरीवाल वाल्मीकि मंदिर मार्ग से होते हुए पंचकुइयां रोड, सीपी आउटर सर्किल, पालिका बाजार और कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर तक रोड करेंगे।  वह जाम नगर स्थित नई दिल्ली विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी को नामांकन का आवेदन देंगे।

मुख्यमंत्री ने रविवार को इसकी जानकारी खुद ट्विटर के माध्यम से दी है। रविवार को मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, सोमवार को मैं अपना नामांकन दाखिल करने जाऊंगा। अगर आप अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने आएंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।

नामांकन में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना हैं। नई दिल्ली विधानसभा से वह तीसरी बार नामांकन करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ पहला नामांकन किया था। इसमें जीत दर्ज की थी। 2015 के में नई दिल्ली विधानसभा से जीत दर्ज केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!