Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

भाजपाइयों ने रैली निकालकर लोगों को सीएए की जानकारी दी

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपाइयों ने रैली निकाली। क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली समेत अन्य भाजपा नेताओं ने लोगों को सीएए की जानकारी दी।

क्लेमेनटाउन, भारूवालाग्रांट, मोहब्बेवाला में रैली निकाली गई। रैली क्लेमेनटाउन के सामुदायिक भवन से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सुभाषनगर चौक से मोहब्बेवाला चौक स्थित प्राइमरी स्कूल में समाप्त हुई। समापन पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत में रहने वाले किसी भी मुस्लिम को कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर देश का माहौल बिगाड़ रही है। अब स्वयं कपिल सिब्बल ने कह दिया है कि कानून का विरोध नहीं किया जा सकता। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। जनता को भी उनका समर्थन करना चाहिए। इस अवसर पर महापौर  सुनील उनियाल गामा, महेश पांडे, मोहन जोशी, संयोजक सुनील कुमार, अध्यक्ष पूनम ममगाईं, सतीश कश्यप, दिनेश सती आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिकों ने किया सीएए का समर्थन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर चर्चा करते हुए इसका समर्थन किया। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि देश में सभी वर्गों के बीच भाईचारा होना जरूरी है।

इसके साथ ही सोसाइटी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सदस्य मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया। बैठक में सुशीला बलूनी, केएल अरोड़ा, केके ओबरॉय, जितेंद्र डंडोना, डॉ. अतुल जोशी, डॉ. एएस नेगी आदि उपस्थित रहे।

मानवता और राष्ट्रहित के लिए करें सीएए का समर्थन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रहित में एक सकरात्मक पहल विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने इसे नागरिकता देने वाला कानून बताया। साथ ही, राजनीतिक दलों से इस कानून का मानवता और राष्ट्रहित के लिए समर्थन करने का आह्वान किया।

देवभूमि विचार मंच की ओर से राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान के सभागार में व्याख्यान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी ने कहा कि यह कानून सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित होने वाले अल्पसंख्यक समाज के लोगों को नागरिकता देने के लिए है। इससे किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस कानून को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू की सोच के अनुरूप बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!