Breaking News :
>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के नौ ज़िलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून में सुबह से छाए रहे बादल

रुड़की में बारिश से शहर बना तालाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। बुधवार को उत्‍तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में देहरादून में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे और अंधेरा छा गया। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। वहीं रुड़की में महज आधे घंटे की बारिश में शहर तालाब बन गया। मसूरी में बादल और कोहरा छाया रहा।

रुद्रप्रयाग जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुए। केदारनाथ में बादल छाए रहे। यहां हाईवे पर यातायात सुचारू है। उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बादल छाए रहे। गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू हैं। चमोली में रात में बारिश हुई जो बुधवार की सुबह थम गई। यहां बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है। पौड़ी, कोटद्वार, रुड़की, ऋषिकेश में अभी बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में बुधवार की सुबह तेज बारिश हुई। बुधवार को देहरादून, नैनीताल समेत नौ जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत 10 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। आधे घंटे की बारिश में बुधवार को रुड़की शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। गलियों से लेकर राजमार्ग तक पानी भर गया है। रामपुर चुंगी पर तो दो पहिया वाहन तेज बहाव में फंसकर बंद हो गए। वैसे तो रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

इसके साथ ही विभिन्न कालोनियों में पानी भरना शुरू हो गया। रुड़की रेलवे रोड पर मालवीय चौक के समीप जल भरा हुआ तो अंबर तालाब और सिविल लाइन स्थित बलिदानी चंद्रशेखर आजाद चौक पर भी जलभराव हो गया। आजाद नगर पुरानी तहसील कृष्णा नगर राजेंद्र नगर साउथ सिविल लाइन समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।

दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविल अस्पताल के सामने ही जलभराव हो गया। यहां पर जेसीबी की मदद से राजमार्ग पर जमा पानी को निकाला गया। इसके बाद रामपुर चुंगी पर जलभराव होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रामपुर मंडी में भी पानी भर जाने की वजह से किसानों और व्यापारियों की सब्जियां पानी में बह गई हैं। यहां मुश्किल से सब्जियों को पानी से बाहर निकाला गया। यहां पर दो पहिया वाहन चालकों के वाहन भी बारिश की वजह से बंद हो गए। पैदल ही वाहनों को बाहर निकाला गया। वहीं दिल्ली देहरादून राजमार्ग के सालियर स्थित अंडरपास में भी पानी भरने की वजह से कई वाहन फंसे रहे। नागरिकों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि नगर निगम प्रशासन इस बार जलभराव को लेकर तमाम दावे करता रहा, लेकिन हल्की बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो जा रहा है। नगर निगम की ओर से नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपए के बजट को ठिकाने लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!