Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

प्रदेश में अगले माह फरवरी से प्रारंभ नहीं होंगी छ: से आठवीं तक कक्षायें, 9वीं और 11वीं की कक्षाओं को खोलने की तैयारी, कैबिनेट लेगी फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2021, शुक्रवार। प्रदेश में अगले माह फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक कक्षाएं प्रारंभ नहीं होंगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार इन कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का खतरा मोल लेने के पक्ष में नहीं है। अलबत्ता नवीं और 11वीं की कक्षाओं को खोलने की तैयारी है। इस बारे में फैसला 30 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा।

कोरोना संकट की वजह से चालू शैक्षिक सत्र 2020-21 के तकरीबन दस महीने सरकारी और निजी स्कूल खुल नहीं पाए। बीते नवंबर माह में बोर्ड कक्षाओं 10वीं व 12वीं की पढ़ाई के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई। दो महीने गुजरने को हैं, लेकिन स्कूलों को पूरी तरह खोलने पर अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और सरकार में हिचक साफतौर पर बनी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन और अभिभावक किसी भी तरह का खतरा उठाने को तैयार नहीं है।

दरअसल कोविड-19 के मानकों के मुताबिक कक्षाओं खासतौर पर छोटी कक्षाओं को संचालित करना टेढ़ी खीर है। अमूमन इन कक्षाओं में छात्रसंख्या ज्यादा होती है। कक्षाएं प्रारंभ होने पर सुरक्षित शारीरिक दूरी, आवश्यक चिकित्सकीय बंदोबस्त और कोविड प्रोटोकाल के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं स्कूलों में करनी होंगी। निजी स्कूलों में इसे लेकर संशय की वजह चालू शैक्षिक सत्र का समापन की ओर होना है। निजी स्कूलों में आनलाइन वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है अथवा शुरू की जा चुकी है।

अगले माह परीक्षा के लिए तैयार बैठे स्कूल सत्र के आखिरी में रिस्क लेने को तैयार नहीं दिख रहे। कमोबेश यही स्थिति सरकारी स्कूलों की भी है। शहरी और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकाल के पालन की चुनौती है। खासतौर पर छोटी कक्षाओं के लिए यह चुनौती बड़ी है। इसी वजह से अभिभावकों में भी इसे लेकर संशय बरकरार है। हालांकि कुछ राज्यों में अब स्कूलों को खोला जा चुका है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी बीते दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार करने के निर्देश दिए थे। साथ ही इस संबंध में प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखने को कहा है।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि कक्षा नौ व 11वीं के लिए स्कूल खोलने पर विचार किया जा रहा है। इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अगले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में बैठना है। इस वजह से विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर फैसला 30 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाना है। उन्होंने कहा कि छठी से लेकर आठवीं तक कक्षाओं को शुरू करने पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!