Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

“बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं उनको बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही उनका व्यक्तित्व निमार्ण हम सभी का दायित्व है” : जिलाधिकारी सविन बंसल

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2021, शुक्रवार, नैनीताल (सूचना)। गत वर्ष जिलाधिकारी सविन बंसल ने जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी का निरीक्षण कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से मुलाकात कर प्रबन्ध समिति की बैठक ली। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बच्चे सीमेन्ट से बने पलंगों पर सो रहे हैं। बच्चों ने अवगत कराया गया कि सीमेन्ट के पलंग पर सोने पर उन्हें ठण्ड लगती है। जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों के छात्रावास में प्रत्येक बच्चों हेतु प्लाईबुड की पलंग देने व अभिभावकों तथा आगन्तुकों के लिए मुख्य द्वार के पास शैड व शौचालय बनाने का वादा किया था। जिलाधिकारी ने 23.62 लाख रूपये अवमुक्त कर अपना वादा पूरा किया।

बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी बंसल का मनना है कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं उनको बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही उनका व्यक्तित्व निमार्ण हम सभी का दायित्व है। छात्र-छा़त्राओं के बौद्धिक विकास हेतु स्वस्थ शरीर, मस्तिस्क अति आवश्यक है। जिसके लिए बेहतर नींद, खेल कूद व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अति आवश्यक है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रबन्ध समिति की बैठक में प्रधानाचार्य द्वारा प्रस्तुत विद्यालय सम्बन्धी 14 बिन्दुओं पर प्रस्तुत की गई थी। समस्याओं पर विचार करते हुये छात्र हितों को ध्यान मे रखते हुए, अधिकाशं बिन्दुओं पर अपनी सहमति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की बेहतरी एवं सुदृढीकरण के लिए खनन निधि न्यास से वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने पाया कि विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलने के लिए उचित स्थान नहीं है। उन्होंने बालिका छात्रावास के पास खाली भूमि पर बास्केटबाल तथा वॅालीबाल ग्राउन्ड आरईएस विभाग से बनवाने के निर्देश दिये। इन मैदानोें के निर्माण में तकनीकी मार्गदर्शन सहायक निदेशक खेल अख्तर अली द्वारा दिया जायेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पाया कि छात्र-छात्रायें जिस बैड पर सो रहे है, छात्रओें का बैड प्लाई का न होकर सीमेन्ट का बना हैै, इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने खनन निधि न्यास से सभी बच्चों के बैड पर प्लाई लगाई जायेगी। जिस हेतु जिलाधिकारी ने 23.62 लाख रूपये की धनराशि कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को अवमुक्त किये। प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्लाईबुड से बैड बनाने का कार्य प्राराम्भ हो गया है। जिसके लिए प्रधानाचार्य व छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के चारों ओर सुरक्षात्मक बचाव तथा जंगली जानवरो की सुरक्षा के लिए 12 सोलर लाईट लगाने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि विद्यालय मे अध्ययरत छात्र-छात्राओं का प्रत्येक तीन माह में स्वास्थ्य परीक्षण आरबीएसके की टीम द्वारा किया जायेगा। उन्होंने जिले के सभी नवोदय विद्यालयों, राजीव नवोदय विद्यालयो तथा केन्द्रीय विद्यालयों में अध्ययरत बच्चो के स्वास्थ परीक्षण का कार्य स्वास्थ विभाग के रोस्टर मे शामिल करें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एस.के. उपाध्याय को विद्यालय में कोसी नदी से हो रही जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त पम्प सैट क्रय करने तथा पेयजल सम्बन्धी व्यवस्थाओ को सुदृढ़ करने के प्रस्ताव आगामी जिला योजना मे शामिल करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी की इस सार्थक प्रयास से छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्वि हुई है निश्चय ही उनके परीक्षा परिणामों मे गुणात्मक सुधार सामने आयेगा। बेहतर सुविधायें गुणात्मक सुधार एवं बेहतर परिणामों की कुंजी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!