Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हल्द्वानी बेस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 19 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बेस चिकित्सालय का दोपहर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने चिकित्सालय की सफाई, भोजन, दवा वितरण का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से वार्ता कर जानकारियां ली।
चिकित्सालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, नि:शुल्क दवा वितरण की जानकारियां ली। टीम द्वारा निरीक्षण दौरान चिकित्सालय व वार्डों की पहले से बेहतर सफाई पाई गई। निरीक्षण दौरान मरीजों व उनके तीमारदारों से पूछे जाने पर बताया कि निशुल्क दवायें, भोजन समय -समय पर चिकित्सालय द्वारा दिया जा रहा है तथा चिकित्सको द्वारा चिकित्सालय में ही दवाये भी उपलब्ध कराई जा रही है। किचन के निरीक्षण दौरान सफाई पहले से बेहतर पाई गई तथा किचन के बाहर लीक करते पानी नल की टाॅटी बदलने के निर्देश चिकित्सालय मैनेजर को दिये। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह द्वारा पूर्व में बिस्तरों पर साफ-सुथरी चादरें बिछाने के निर्देश दिये गये थे जिसका अनुपालन पाया गया।
निरीक्षण दौरान रक्त कोष के आगे सीवर लाईन खराब पाई गई, जिस पर चिकित्सालय मैनेजर द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नई सीवर लाईन बिछाने का आगणन जल संस्थान द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी गई है।
निरीक्षण के दौरान डॉ० डी.एस. पंचपाल, अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, चिकित्यसालय मैनेजर मिथिलेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!