Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानसभा की सभी ७० सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

आकाश ज्ञान वाटिका। 19 फ़रवरी, 2020, बुधवार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आप उत्तराखंड विस चुनाव में पूरी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पार्टी बिजली, पानी और शिक्षा को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को जोड़ने के लिए नंबर भी लॉन्च किया।

उत्तराखंड प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने पर पूरे देश में एक अलग तरह की राजनीति की शुरुआत हुई है। यह नई राजनीति राष्ट्र निर्माण और अच्छे काम के आधार पर जनमत प्राप्त करने की राजनीति है।

कहा कि उत्तराखंड के लोगों को अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के राष्ट्र निर्माण के मॉडल को लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की आवश्यकता है। वहीं आम आदमी पार्टी ने टोलफ्री नंबर जारी किया है। जिसपर राज्य के लोग मिस्ड कॉल करके आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पार्टी के मुताबिक दिए हुए नंबर पर करीब 20 लाख लोग जुड़ चुके हैं,  जबकि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 10 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!