Breaking News :
>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्य सचिव के नैतृत्व में शासन के आला अधिकारियों की टीम ने जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यो का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, नैनीताल 8 दिसम्बर 2019 (सूचना)। मुख्य सचिव उपत्पल कुमार सिंह के नैतृत्व में पहुॅची शासन के आला अधिकारियों की टीम ने रविवार की दोपहर कलैक्ट्रेट पहुॅच कर जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा चलाये जा रहे जनहित के विकास कार्यो के साथ ही जिले के दूर दराज के ईलाकों के मरीजों को टेलिमेडिसन के जरिए दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव के साथ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव वित्त एवं आपदा प्रबन्धन अमित नेगी, सचिव स्वास्थ्य एवं शहरी विकास नितेश झाॅ ने कलैक्ट्रेट में बच्चों द्वारा की जा रही वाॅल पेंटिंग, म्यूरल, दिव्यांग एवं वृद्धों के लिए लगाई गई लिफ्ट चैयर, स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित, ग्रडिंग सामाग्री, आउटलेट व समूहों द्वारा बनाए जा रहे ऐपण स्टाॅलों का निरीक्षण कर, सराहना की। मुख्य सचिव द्वारा वाॅल पेंटिंग के विजय बच्चों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र भी दिए। बालिका कोमल राणा को शिक्षा जारी रखने के लिए 5 हजार की धनराशि का चैक भी सीएस द्वारा दिया गया।

इसके उपरान्त मुख्य सचिव उपत्पल कुमार सिंह ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव स्वास्थ्य एवं शहरी विकास नितेश झाॅ के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा किए गए नवाचार कार्य-जन शिकायतों के समाधान हेतु संतुष्टि पोर्टल, आशा कार्यकर्तियों के प्रोत्साहन राशि भुगतान हेतु तृप्ति पोर्टल व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोनीटरिंग के लिए तैयार सूद पोर्ट का प्रजेन्टेशन देखा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों, जनपद में बच्चों, गरीबों, जन सामान्य के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वे काबिल-ए- तारीफ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक व सृजनात्मक सोच के साथ कार्य करने पर बधाई देते हुए संतुष्टि, तृप्ति, सूद पोर्टल की भी तारीफ की। उन्होंने सूद पोर्टल के माध्यम से जनपद में कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों की ट्रेकिंग एवं मोनीटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने मालरोड में आर्गेनिक आउटलेट शाॅप खोलने की भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने जनपद की झीलों के प्राकृतिक सौन्दर्य को बरकार रखते हुए और अधिक सुन्दर व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए, साथ ही जनपद में होम स्टे को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए ताकि पर्यटक नैनीताल के झीलों के सौन्दर्य के साथ ही ग्रामीण अंचलों का भी प्राकृतिक आनन्द उठा सकें। उन्होंने कहा कि नैनीताल में आधूनिकतम पार्किंग बनाई जायेगी व झील किनारे गर्वनर बोट हाउस क्लब, लाईब्रेरी के साथ ही अन्य हेरीटेज भवनों का सौन्दर्यकरण एवं संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्तायुक्त जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने व बाजार उपलब्ध कराने के लिए जनपद में ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाए।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किशोरियों को स्वास्थ्य जानकारियाॅ देने के साथ ही हीमोग्लोबिन के जाॅच कार्य की मोनीटरिंग कार्य भी सूद पोर्टल के माध्यम से किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने जनपद के हल्द्वानी, रामनगर व अन्य संवेदनशील शहरों में सीसीटी कैमरे लगाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए ताकि संवेदनशील क्षेत्रों की गहनता से मोनीटरिंग हो सके और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ ही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

जन शिकायतों के समाधान हेतु संतुष्टि पोर्टल, आशा कार्यकर्तियों के प्रोत्साहन राशि भुगतान हेतु तृप्ति पोर्टल व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोनीटरिंग के लिए तैयार सूद पोर्टल का विस्तृत प्रजेन्टेशन जिलाधिकारी सविन द्वारा दिया गया। श्री बंसल ने मुख्य सचिव को बताया कि जनपद में आशाओं की सुविधाओं हेतु चार चिकित्सालयों बीडी पाण्डे नैनीताल, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी, रामदत्त जोशी चिकित्सालय रामनगर में आशा घरों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु 8 नए प्रसव केन्द्रो- दौलतपुर, लालकुआ, फूल चैड़, भौर्सा, भीमताल, पिनरो, मौना, रामगढ़ में सुरक्षित प्रसव प्रारंभ हो गया है। इस व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं में आत्म विश्वास में वृद्धि हुई है, वहीं उनको प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों की सुविधा हेतु बेतालघाट में टेलीमेडिसन केन्द्र चलाया जा रहा है। नैनी झील व नालों में मलुवा व कूड़ा फैंकने वालों पर पैनी नजर रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर 13 सीसीटी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मोनीटरिंग आपदा कन्ट्रोल रूम के साथ एसएसपी कार्यालय में की जा रही है। उन्होंने आपदा को दृष्टिगत व झील सफाई हेतु दो नई बोट नगर पालिका को उपलब्ध करायी गयी हैं। तहसील बेतालघाट, कोश्याकुटौली, धारी में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष स्थापित कर सीधे जनपद से जोड़ा गया है। उत्तर वाहिनी शिप्रा नदी का पुर्नजीवितीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है व जनपद में 7 ग्रोथ सेंटर के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने शिप्रा नदी पुर्नजीविकरण व ग्रोथ सेंटर, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन/उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण रोहित मीणा ने पार्किंग, झील एवं शहर सौन्दर्यकरण आदि का पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, एसएस जंगपांगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारती राणा, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.रश्मि पन्त, सचिव डीडीए पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भाष्कर कुलियाल, मुख्य नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!